मैं देश नहीं लूटने दूँगा-कुमकुम कुमारी

मैं देश नहीं लूटने दूँगा

मैं देश नहीं लूटने दूँगा,
मैं देश नहीं मिटने दूँगा।
चाहे जान जाए तो जाय,
पर तिरंगे को नहीं झुकने दूँगा।
मैं देश …………………..
इस माटी में ही जन्म लिया,
इस माटी में ही पला बढ़ा,
इस माटी का फर्ज निभाऐंगे,
दुश्मन को मार भगाएंगे।
मैं देश………………..
भारत मेरी जान है,
तिरंगा मेरी शान है,
भारत माँ की रक्षा के लिए,
मेरा सब कुछ कुर्बान है।
मैं देश………………..
माटी का सौगंध उठाता हूँ,
तिरंगे की कसम मैं खाता हूं
जो डालेगा कुदृष्टि इधर,
मिट जाएगी उसकी हस्ती उधर।
मैं देश…………………….
खुद को मैंने जाना है,
बेटे का फर्ज निभाना है,
यही संकल्प दोहराना है,
भारत को विश्व गुरु बनाना है।
मैं देश……………….
विश्व क्षितिज पर तिरंगा लहराएंगे,
भारत का गौरव बढ़ाएगे,
इस माटी से तिलक लगाऐगे,
तिरंगे से कफन सजाएंगे।
मैं देश………………..

कुमकुम कुमारी
मध्य विद्यालय बाँक
जमालपुर मुंगेर

Leave a Reply