सत्य अहिंसा के पुजारी-अशोक कुमार

Ashok

Ashok

 अहिंसा के पुजारी

गांधी थे पुतलीबाई के संतान,
उनको जानता है सारा जहान।
सादगी है उनकी पहचान,
कर गए काम महान।।

गुजरात के पोरबंदर में जन्मे,
पुतलीबाई के लाल महान।
बचपन का नाम था मोहनदास करमचंद गांधी,
बदलाव के रूप में ला दिए आंधी।।

गांधीजी के तीन बंदर,
बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो।
यह सूक्ति भी है आज महान,
इनका अनुकरण करे सारा जहान।।

सत्य अहिंसा के पुजारी,
सभी जन के थे प्यारे।
भारत छोड़ो आंदोलन चलाए,
अंग्रेजों को मार भगाए।।

सत्य अहिंसा का मार्ग अपनाए,
पूरी दुनिया को संदेश दिलवाए।
सारी जिंदगी सादगी में गुजारी,
पूरे राष्ट्र के हो गए पुजारी।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

Leave a Reply