जरा रुक-कुमकुम कुमारी

जरा रुक

जरा रुक ऐ मनुष्य
किसलिए यूं दौड़ लगाते हो ।
क्षणिक सुख पाने के लिए,
क्यों अपना सर्वस्व गवाते हो। 
इसलिए ऐ मनुष्य जरा रुक..........
जरा रुक विश्राम कर,
अपने अंतर्मन का ध्यान कर।
क्या लेकर आए थे,
जिसके खोने का है डर?
क्यों है तू इतना बेकल ?
इसलिए ऐ मनुष्य जरा रुक......
जरा रुक विचार कर,
अपने मोह का त्याग कर।
खाली हाथ ही आए थे,
खाली हाथ ही जाना है।
तो क्यों सुबह शाम दौड़ लगाना है?
इसलिये ऐ मनुष्य जरा रुक......
जरा रुक ध्यान कर,
अपने कर्मों का अनुसंधान कर।
अपना चरित्र निर्माण कर,
मात पिता को प्रणाम कर ,
और गुरुजनों का सम्मान कर।
इसलिए ऐ मनुष्य जरा रुक.....
जरा रुक नमन कर,
मातृभूमि का स्मरण कर।
इशदेवो का वंदन कर, 
मानवों का अभिनंदन कर,
और प्रकृति का संवर्धन कर।
इसलिये ऐ मनुष्य जरा रुक.......
जरा रुक विचार कर,
देश के लिए कुछ त्याग कर।
नूतन अनुसंधान कर,
वसुधा का कल्याण कर,
फिर यहां से प्रस्थान कर।
इसलिये ऐ मनुष्य जरा रुक.....

कुमकुम कुमारी
मध्य विद्यालय बाँक
जमालपुर, मुंगेर

Leave a Reply