गुर्जर भूमि गुजरात-अपराजिता कुमारी

Aprajita

गुर्जर भूमि गुजरात

पश्चिमी भारत में स्थित
भारत का एक राज्य गुजरात
12वीं सदी तक गुर्जरत्रा के
नाम से गुर्जरों द्वारा
रक्षित, गुर्जर भूमि
थी गुजरात।

1 मई 1960 को बना
1,96,024 क्षेत्रफल
वाला एक पूर्ण राज्य।

33 है इसके ज़िले
राजभाषा यहां की
है गुजराती।

उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित
राजस्थान एवं मध्य प्रदेश
दक्षिण में महाराष्ट्र।
पश्चिमी-दक्षिणी सीमा
अरब सागर से घिरा
राजधानी है गांधीनगर।

विशाल सागर तट वाले
राज्य में कच्छ, सौराष्ट्र,
काठियावाड, हालार,
पांचाल, गोहिलवाड,
झालावाड प्रादेशिक
सांस्कृतिक का है अंग।

यहां थी कृष्ण की द्वारिका
मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार
अनेक राजवंशों का था राज।
चालुक्य राजवंश में सोलंकी
गुर्जरो का शासनकाल प्रगति
और समृद्धि का था युग।

यहां सतपुड़ा की पहाड़ियां
मांडवी बीच, कच्छ तथा भुज
सोमनाथ मन्दिर, मोधेरा का
सूर्य मंदिर, द्वारिकाधीश
पालीताना, पावागढ़,
अंबाजी भद्रेश्‍वर,
शामलाजी, तरंगा और
गिरनार जैसे धार्मिक
स्थलों की है यह नगरी।

महात्‍मा गांधी की
जन्‍मभूमि थी पोरबंदर,
पुरातत्‍व और वास्‍तुकला में
पाटन, सिद्धपुर, घुरनली,
दभेई, बडनगर, मोधेरा,
लोथल और अहमदाबाद
हैं उल्‍लेखनीय नगर।

यहां कई संग्रहालय,
किले, अभ्यारण प्रसिद्धि
यहां का गरबा नृत्य
विश्व भर में है प्रसिद्ध।

हर तरह की समृद्धि
के कारण गुजरात को
कहते हैं “पश्चिम का जेवर”।

यहां होती कपास, तंबाकू
मूंगफली की खेती और है
यह सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य।
कपड़ा, रसायन, बिजली,
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
वनस्पति तेल का है निर्माता।

है यह शेरों और
महापुरुषों की भूमि।
यहां के राष्ट्रपिता और
लौह पुरुष के नेतृत्व का
विश्व में लोहा माना।
सूरत शहर मे पॉलिश हीरे
विश्व भर में अपनी
चमक बिखेरते।

विश्व के अमीरों की सूची में
मुकेश, अनिल अंबानी
अजीज प्रेमजी, दिलीप सांघवी,
गौतम अदानी, पलोनजी मिस्त्री
गुजरातियों का है नाम।

दूध उत्पादन में अव्वल
पेट्रोकेमिकल हब,
राज्यव्यापी 2200
किलोमीटर लंबी
गैस पाइपलाइन परियोजना
विश्व की सबसे बड़ी
तेल रिफाइनरी के
साथ-साथ नमक उत्पादन
में भी अव्वल है गुजरात।

बालाशिनोर का प्रसिद्ध
जुरासिक पार्क का
विश्व में दूसरा स्थान।
यहां डायनोसोर की 16
प्रजातियों के हैं अवशेष।
डायनोसोर के अवशेष और
अंडो का है यहां संग्रहालय।

ऐतिहासिक धरोहरों
लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था
प्राकृतिक संपदा विभिन्न
समृद्धियों से समृद्ध
उन्नत है गुजराात।
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

अपराजिता कुमारी
राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय
जिगना जगरनाथ
 हथुआ गोपालगंज

Leave a Reply