Site icon पद्यपंकज

प्रण लो योग करो रोजाना – मीरा सिंह “मीरा”

बात पते की मत बिसराना
जीवन को खुशहाल बनाना।
मत पालो तन दर्द पुराना
प्रण लो योग करो रोजाना।।

सुनो सुनो मत करो बहाना
तन की ताकत हमें बढ़ाना।
संकल्प यही हो हम सबका
तन मन का हर रोग मिटाना।।

योग करें हर रोज करें हम
जीवन का सुख भोग करें हम।
थुल थुल काया दिखे न कोई
आलस त्यागें योग करें हम।।

रहे सदा सुख से याराना
प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाना।
ऊर्जावान रहोगे हरपल
सब बीमारी दूर भगाना।।

चलते चलते दम फुल जाएं
जीवन में वह दिन ना आएं।
तन मन स्वस्थ होगा निरोग
योग करें घर खुशियां लाएं।।

मीरा सिंह “मीरा”
+२, महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव, जिला-बक्सर, बिहार

0 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version