Site icon पद्यपंकज

बारिश संग स्वास्थ्य – राम किशोर पाठक

बारिश संग स्वास्थ्य

जब-जब भी बारिश आती है।
संग समस्या भी लाती है।।
ताल-तलैया भर जाते हैं।
धूल‌ मार कीचड़ आते हैं।।
सड़ना गलना भी होता है।
बदबू भी फैला होता है।।
रोग उत्पत्ति तब लेती है।
स्वास्थ्य समस्या कर देती है।।
अपच शिकायत तब होता है।
लगता जैसे सब रोता है।।
उल्टी दस्त शुरू होता है।
बुखार का मजमा जमता है।।
खान-पान जो ध्यान रखेंगे।
नहीं बीमार कभी पड़ेंगे।।
खाना हल्का सा ताजा हो।
पानी स्वच्छ और सादा हो
।।
नहीं कभी जो बासी खाते।
स्वास्थ्य भरा है जीवन जीते।।
आस-पास का रखें सफाई।
जमें न देखो पानी भाई।।
मच्छर उसमें पैदा होता।
बीमारी को है वह ढोता।।
बन जागरूक सुख से रहिए।
लाभ सभी बारिश की गहिए।।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version