Site icon पद्यपंकज

बाल गीत – नीलिमा कुमारी

खेलोगे कूदोगे होगे खराब।
पढ़ोगे लिखोगे होगे नबाब।
अब यह बात पुरानी है।
लिखनी नयी कहानी है।
अब खेलों की बारी है।
रूकना मत कोशिश जारी है।
खेल खेल में आगे बढ़ना।
शान देश की तुम ही रखना।
बनो तुम सचिन बनो तुम सानिया।
पी टी उषा बन के दिखा दो सारी दुनिया।
जब पदक जीत कर लाओगे।
तब हीरो तुम बन जाओगे।
देश ये तुम पर गर्व करेगा।
जग सारा तुम पर नाज करेगा।
देश के नौनिहाल तुम पर ही नाज है।
इस नयी दुनिया का तू ही सरताज है।
खेलों की दुनिया में इक बड़ा नाम हो।
दे रहें आशीष तुम्हें जग में ऊँचा नाम हो।
रिकॉर्ड बनाओगे रिकॉर्ड भी तोड़ोगे।
तकदीर देश की तुम ही तो लिखोगे।
ए मेरे बच्चे तुम कल की तकदीर हो।
खेल जगत में तुम नयी तस्वीर हो।

नीलिमा कुमारी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
सुगौली लेन हिन्दी पूर्वी चंपारण

0 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version