Site icon पद्यपंकज

शिक्षा -प्रियंका प्रिया

IMG-20221023-WA0023.jpg

शिक्षा तख्त-ओ-ताज बदलता है
शिक्षा कल की आवाज बदलता है
शिक्षा से बदल सकते हैं संसार सारा
शिक्षा हमारे हालात बदलता है।।

शिक्षा निदान है
शिक्षा हर समाधान है
शिक्षा कर्म वीरों की
असली पहचान है।।

शिक्षा प्रगतिशील समाज का आईना है
शिक्षा मानवता की भावना है शिक्षा व्यवहार कुशलता है
शिक्षा मेहनत और सफलता है।।

© प्रियंका प्रिया
सहायक शिक्षिका+२
श्री महंत हरिहरदास उच्च विद्यालय पूनाडीह पटना।।

प्रियंका प्रिया

Spread the love
Exit mobile version