Site icon पद्यपंकज

आओ प्रवेशोत्सव मनाएँ-भवानंद सिंह

आओ प्रवेशोत्सव मनाएँ 

आओ प्रवेशोत्सव मनाएँ
विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराएँ
एक भी बच्चा छूटे न
सपना किसी का टूटे न। 

चल रहा है नामांकन अभियान
प्रवेशोत्सव दिया गया है नाम,
आओ सब नामांकन करा लो
अपना-अपना भविष्य सँवारो। 

अनामांकित हो या हो क्षिजित
विद्यालय सबको आना है,
सबको पढ़ना लिखना है
अनपढ़ बनकर नहीं रहना है। 

सुनो रे भाई सुन मेरी बहना
विद्यालय है बच्चों का ठिकाना,
घर-घर सबको जाना है
प्रवेशोत्सव मनाना है। 

निरक्षरता एक कलंक है
इसे अब मिटाना है,
सुन्दर अपना इस प्रदेश को
मिलकर आगे बढ़ाना है। 

पढ़ लिखकर हम बनें इंसान
देश और समाज का होगा नाम,
एक दूसरे का करें सम्मान
इससे देश बनेगा महान। 

आओ मिलकर सफल बनाएँ
प्रवेशोत्सव अभियान को,
शिक्षा का प्रकाश फैलाएँ
आओ प्रवेशोत्सव मनाएँ। 

भवानंद सिंह
रानीगंज अररिया

Spread the love
Exit mobile version