Site icon पद्यपंकज

देश के वीर सपूत-आशीष अम्बर

ashish amber

ashish amber

राजगुरु , सुखदेव , भगतसिंह की बलिदानी,

भारत के नवपीढी को , सुनानी है यह कहानी ।

जिसने अपने देश की खातिर दी अपनी कुर्बानी ,

जिनकी गाथा घर – घर में सुनी जाती है जुबानी ।

भारत माँ के लाल तूने फर्ज अपना अदा किया,

जान हथेली पर लेकर , दुश्मन का सीना चीर दिया ।

देश को वें आजाद करा, गहरी नींद वें सो गए,

वतन पर अपनी जान लुटा, देश के लाल शहीद हुए ।

बलिदानी तुम्हारा ये देश, कभी न भूल पाएगा ,

याद रखेगा दिल से तुमको, वन्दे मातरम् गाएगा ।

देश में तुम एक नई ऊर्जा, क्रांति के बीज बो गए,

स्वतंत्र भारत को करके, चिर निंद्रा में सो गए ।

उनकी राहों पर चलना, हम सबको सिखलायेंगे,

उनकी गाथा को याद कर, कल ये बच्चें गायेंगे ।

उनके संघर्ष की गाथा, हम सबको बतायेंगे,

नई पीढ़ी उन्हें याद कर, कहानी उनकी गुनगुनायेंगे ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version