Site icon पद्यपंकज

प्रवेशोत्सव-राम कुमार शर्मा

प्रवेशोत्सव

जागो भईया जागो बहना
जाग गया पूरा बिहार
विशेष नामांकन अभियान का
प्रवेशोत्सव मना रही सरकार। 
अबकी हमने लिया संकल्प
राज्य का कर दें कायाकल्प
छुट न पाए एक भी बच्चा
विद्यालय में नामांकन से। 
शिक्षा है बच्चों का अधिकार
विशेष नामांकन अभियान का
प्रवेशोत्सव मना रही सरकार।
हर जन का है यह कर्तव्य
शिक्षा की लौ जलायें हम सब
सब पढें और सब बढ़ें
एक सुन्दर बिहार गढ़ें
दुनिया हमें रही निहार
विशेष नामांकन अभियान का
प्रवेशोत्सव मना रही सरकार।
गली मोहल्लों में जायेंगे
लोगों हम को समझायेंगे
अनपढ़ रहना है अभिशाप
शिक्षा से मिटते सब संताप
प्रवेशोत्सव है बच्चों का त्यौहार
विशेष नामांकन अभियान का
प्रवेशोत्सव मना रही सरकार।

राम कुमार शर्मा
मध्य विद्यालय अहियापुर अरवल

0 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version