Site icon पद्यपंकज

विविधता में एकता देश का प्रतीक-विवेक कुमार

Vivek

विविधता में एकता देश का प्रतीक

एक अनोखा देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान,
सब देशों से न्यारा मेरा प्यारा हिंदुस्तान,
समरसता के भाव से बढ़ता देश का है मान,
वेशभूषा संग भाषा का मेल देश की है शान,
सभ्यता संस्कृति हमारी देश की अलग है पहचान,
जहां से आती सौंधी खुशबू भारत के हम लाल,
विविधता में एकता का प्रतीक हमारा प्यारा हिंदुस्तान।

सत्य, अहिंसा, ईमानदारी जन-जन की है अमिट निशान,
हिंदी भाषा हिंदुस्तान को एकसूत्र में रखती है बांध,
कश्मीर से कन्याकुमारी तक साक्षर से निरक्षर तक,
प्रेम बंधुत्व की निर्मल धारा बहती रहती सदा यहां,
पवित्रता की मिशाल गंगा मईया है अपने पास,
हम जिनकी संतान वो भारत देश महान,
उस निर्मल धरती का करते अभिनंदन हर बार,
विविधता में एकता का प्रतीक हमारा प्यारा हिंदुस्तान।

यहां अपन पराया कोई नहीं करते है मां उपकार तेरा,
जहां ऊंच नीच का भेद नही, रहता है इसका भान सदा,
अमर जहां की काशी है हम वहीं के भारतवासी हैं,
जिसकी रखवाली करता पर्वत राज विराट है,
इंकलाब का नारा जहां रग-रग में सबके बसता है,
विविधता में एकता का प्रतीक हमारा प्यारा हिंदुस्तान।

सोने की चिड़ियां कहलाता वही अपना देश महान है,
हर बार जन्म ले इस धरती पर करें मंगल गान यहां,
धर्मनिरपेक्षता है इसका मान करते हमसब इनका सम्मान,
मातृभूमि पर शीश नमाऊं रखता हूं विश्वास,
विविधता में एकता का प्रतीक हमारा प्यारा हिंदुस्तान।।

विवेक कुमार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गवसरा मुशहर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version