Site icon पद्यपंकज

कालरात्रि माँ- रूचिका

Ruchika

 

माँ कालरात्रि

संकट दूर करो

देवी त्रिनेत्री।

रोग नाशिनी,

दया करो माँ दुर्गे

जग तारिणी।

जय चामुंडा,

साहस भर देती

जग कल्याणी।

अष्टभुजी माँ,

चंड मुंड विनाशिनी

आदि भवानी।

मद मर्दिनी,

विपदा हरो देवी

पाप नाशिनी।

हे आदि शक्ति,

बुद्धि प्रदायिनी माँ

करते भक्ति।

मुंड मालिनी,

संकट दूर करो

वरदायिनी।

रूचिका
रा. उ. म. वि. तेनुआ, गुठनी, सीवान, बिहार

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version