पर्यावरण संरक्षण
भाईयों वृक्ष लगाना, बहनों वृक्ष लगाना।
पर्यावरण सुरक्षा में सब मिलकर हाथ बढ़ाना ।।
भाईयों वृक्ष लगाना, बहनों वृक्ष लगाना..
जल पर हीं है जीवन सारा,जल को रोज बचाएँ ।
जल संरक्षण के विविध तरीके, आओ हम अपनाएँ।।
कूड़े- कचड़े का इधर-उधर,न कोई ढेर लगाना।।
भाईयों वृक्ष लगाना,बहनों वृक्ष लगाना ।
पादप से हीं पाते हैं हम, फल-फूल-सब्जी बहना।
पादप से मिलता है भोजन, यही हमारा कहना ।
पादप-जन्तु की सुरक्षा का, हर दायित्व निभाना।।
भाईयों वृक्ष लगाना, बहनों वृक्ष लगाना।
पेड़- पौधे से शुद्ध वायु, मिलता है मेरे भाई।
स्वार्थ पूर्ति के लिए न करना, इनकी कभी कटाई।
जन्मदिन या अन्य अवसर पर, पौधे सदा लगाना।।
भाईयों वृक्ष लगाना,बहनों वृक्ष लगाना …
पर्यावरण में शामिल है सुन,जल जीवन हरियाली।
इन्हें देखकर खुश होते हैं , जीवन भर वनमाली ।
पर्यावरण संरक्षण में अब ‘इको’ अभियान चलाना।।
भाईयों वृक्ष लगाना,बहनों वृक्ष लगाना…
वन्यजीव की रक्षा करना, इसे न मार भगाना।
नदियों की सुरक्षा करना, कभी न कटने देना।
विभिन्न प्रदूषण से बचना,जल थल,नभ स्वच्छ बनाना।।
भाईयों वृक्ष लगाना,बहनों वृक्ष लगाना…
नशामुक्ति की बातें,नुक्कड़ नाटक कर समझाना।
धरती माँ की रक्षा करना,कभी न रोने देना।
पर्यावरण संरक्षण कर,अब जीवन धन्य बनाना।।
भाईयों वृक्ष लगाना,बहनों वृक्ष लगाना।।
मनु कुमारी ,विशिष्ट शिक्षिका,मध्य विद्यालय सुरीगाँव, बायसी, पूर्णियाँ बिहार

