Site icon पद्यपंकज

बिहार दिवस- नीतू रानी

Nitu Rani

Nitu Rani

आओ बच्चों आओ
बिहार दिवस मनाएँ,
नाचो झूमो गाओ
खुशियों का दीप जलाएँ।
आओ बच्चों———२।

आओ जाने बिहार का नाम
बिहार कैसे पड़ा
भगवान बुद्ध के शिष्य बिहार करने निकले
उन्हीं के नाम पर बिहार पड़ा,
आओ बच्चों आओ बिहार को हम जानें
आओ बच्चों———-2।

बिहार में हैं 38 जिले
नौ भाषा हैं नौ मुख्यालय,
बिहार के राष्ट्रीय पक्षी छोटी गोरैया
आओ बच्चों आओ बिहार को हम जानें,
आओ बच्चों————2।

बिहार में बहती है 15 नदियाँ
सबसे लंबी नदी है गंगा मैया ,
बिहार के राष्ट्रीय पशु हैं बैल
आओ बच्चों आओ बिहार को हम जानें,
आओ बच्चों———–2।

बिहार में हुए बड़े- बड़े संत
बड़े-बड़े संत बड़े भगवंत,
उन सभी संतों में महर्षि मेॅ॑हीॅ॑ को जाने
आओ बच्चों आओ ——-2।

आओ बच्चों आओ दीपक जलाओ
सब मिलके 111वीं वर्षगाँठ मनाएँ
आओ नाचो गाओ सब मिल
खुशियांँ मनाओ,
आओ बच्चों——2।


नीतू रानी
स्कूल का नाम-म०वि०सुरीगाॅ॑व प्रखंड-बायसी
जिला-पूर्णियाॅ॑ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version