आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
उठो युवाओं आगे आओ,
अपने लक्ष्य को निकट तुम पाओ।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को
राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाते हैं,
उनके पावन श्रीचरणों में
शत् -शत् शीश नवाते हैं।
स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को हम
अपने जीवन में अपनाते हैं,
स्वामी जी के कहे वचनों को
विद्यालय में बच्चों को सुनाते हैं।
जाति -पाति ,छुआ- छूत,ऊंच-नीच को
जड़ से इसे मिटाते हैं,
स्वामी जी के आदर्शों को हम
निज हृदय में अपनाते हैं।
कर्म -धर्म , ध्यान योग का पाठ
बच्चों के बीच पढ़ाते हैं,
स्वामी जी के पद चिन्हों पर
हम सब मिलकर कदम उठाते हैं।
उठो जागो और आगे बढ़ो
की नारा हम लगवाते हैं,
भारत को विश्व गुरु बनाने का
हम सब संकल्प उठाते हैं।
नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका
स्कूल -म०वि० रहमत नगर
सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

