शिक्षक
ज्ञान का आधार है शिक्षक,
बच्चों का प्यार है शिक्षक।
माता-पिता का सम्मिश्रण है,
विद्यार्थियों का संस्कार है शिक्षक।
भाषा का मिठास है,
गणित का सूत्रधार है शिक्षक।
जीवन का मार्ग है,
विज्ञान का आविष्कार है शिक्षक।
जिसमें मधुर लय, सुर, संगीत सजा हो,
जो जीवन में रंग भर दे,वैसा कलाकार है शिक्षक।
बिस्मिलाह खा का शहनाई हैं
बैजू बावरा के तबले की श्रृंगार है शिक्षक
महात्मा बुद्ध की प्रेरणा है,
पापियों का सुधार है शिक्षक।
पाणिनि का ज्ञानपुंज है,
अष्टाध्यायी सा स्वीकार है शिक्षक।
राम को श्री राम बनाया,
विश्वामित्र का जयकार है शिक्षक।
धर्म युद्ध में अर्जुन का सारथी बना,
कृष्ण का अवतार है शिक्षक।
गुरुकुल की परंपरा है,
ईश्वर का सत्कार है शिक्षक।
धीरज कुमार, शिक्षक वनस्पति विज्ञान सर्वोदय+2 उच्च विद्यालय,अगिआंव (भोजपुर)
1 Likes

