प्यारी हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा,
सबकी प्यारी है मेरी हिंदी भाषा।
सारे जग में इसकी शान निराली,
हिन्दी भाषा प्यारी मेरी मतवाली।।
हिंदी भाषा भारत की है पहचान,
जगत गा रहा हिंदी का यशगान।
हिंदी भाषा के प्यारे होते हैं गीत,
बोलें हिंदी भाषा बन जाएं मीत।।
विश्व पटल पर छाई प्यारी हिंदी,
विश्व मस्तक की हिन्दी बनी बिन्दीं।
विश्व मनाता इसका प्यार गौरव दिन,
बढ़ाएं शान विदेशी शब्द मिलकर भिन्न।।
हिंदी शब्द होते प्यारे फूलों सा गुच्छा,
कबीर,रैदास ने माना हिन्दी को अच्छा।
हिन्दी सारी भाषाओं में होती है महान,
हिन्दी के गीत गाता यह सारा जहान।।
स्वरचित और मौलिक कविता
सर्वाधिकार सुरक्षित
सुनील कुमार “खुराना”
नकुड़ सहारनपुर
उत्तर प्रदेश भारत
0 Likes
सुनील कुमार "खुराना"


