Site icon पद्यपंकज

स्वतंत्रता-अश्मजा प्रियदर्शिनी

स्वतंत्रता  

नमन करते हम तिरंगे को
तिरंगा हमारे देश की शान है।
मातृभूमि पर शीष नवाते हम
तिरंगा हिन्दुस्तान की जान है।
अपने पराक्रम पर भरोसा है ये स्वतंत्र भारत की पहचान है।
सरहद के दुश्मनों हो जाओ सावधान देशभक्ति की खातिर न झुके हैं न झुकेंगे कभी हमारे जिश्म में जब तक जान है।
नमन करते हम तिरंगे को
तिरंगा मातृभूमि के गौरव का गान है।
भारत अखंडता में एकता का शान्तिदूत विश्व बंधुत्व, सदाचार इसकी पहचान है।
नमन वीर शहिदों, नमन जय जवान
सरफरोशी का जज्बा लिए जीवन ये कुर्बान है।
गुलामी की जंजीरों को तोड़कर
हासिल की हमनें स्वतंत्रता
अद्भुत हमारे कर्मवीरों का बलिदान है।
श्रद्धांजलि है अदम्य साहसी शहीदों
इतिहास उनके पराक्रम से कीर्तिमान है।
वतन के लिए जीना मरना
सरफ़रोशी की तमन्ना लिए देश का हर जवान है।
आत्मबल से पूरित संघर्ष विजित जीवन में
भारत के शक्तिपूंज सा समर्पित हर नव विहान है।
नमन सोने की चिड़िया कहलाने वाली वैदिक तपोभूमि,
नमन भगत, आजाद, सुभाष, लक्ष्मीबाई, राणा, कुंवर,
स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अखण्ड हिन्दुस्तान है।

अश्मजा प्रियदर्शिनी
मध्य विद्यालय डुमरी
फतुहा पटना

Spread the love
Exit mobile version