Site icon पद्यपंकज

होली-मनु कुमारी

Manu

होली

मधुऋतु देखो आई,
अली मन खुशी लाई,
पिया संग खूब हम,
प्रेम गीत गायेंगे।

गुलाल अबीर रंग,
खेलेंगे प्रीतम संग,
पकवान मजे लेके,
खूब हम खायेंगे।

पौराणिक कथा कहे,
व्यथा सब दूर बहे,
राग द्वेष जला कर,
खुशी हम लायेंगे।

पिचकारी लेके रंग,
बच्चे सब करे जंग,
“मनु” शीश झुका कर,
दुआ सब पायेंगे।

मनु कुमारी
प्रखण्ड शिक्षिका
मध्य विद्यालय सुरीगाँव
बायसी, पूर्णियाँ

Spread the love
Exit mobile version