Site icon पद्यपंकज

गीत नया गाया था उन्होंने-निधि चौधरी

गीत नया गाया था उन्होंने

टूटे तारों से भी बासंती स्वर निकाला था,
जीवन का कण कण भारत माँ पर वारा था,
काल के कपाल पर उसने लिख लिख मिटाया था,
गीत नया गाया था उन्होंने गीत नया गाया था।

विश्व पटल पर भारत का गुणगान हुआ,
देश के दुश्मनों में फिर त्राहिमाम हुआ,
जब उसने परमाणु शौर्य दिखलाया था,
गीत नया गाया था उन्होंने गीत नया गाया था।

दुश्मनों के ख्वाबों का फिर ख़ाक हुआ,
99 के युद्ध में घुटनों पर पाक हुआ,
सदा-ए-शरहद द्वारा मैत्री राह दिखलाया था,
गीत नया गाया था उन्होंने गीत नया गाया था।

भारत सदा ऋणी रहेगा ऐसे थे वो भारत रत्न किशोर,
अटल अचल अविराम थें वो राजनीति के सिरमौर,
U.N.O को भी हिन्दी का पाठ पढ़ाया था,
गीत नया गाया था उन्होंने गीत नया गाया था।

निधि चौधरी
प्राथमिक विद्यालय सुहागी
किशनगंज

Spread the love
Exit mobile version