Site icon पद्यपंकज

दिन शुभ मनभावन – मीरा सिंह “मीरा”

गूँज रहा कण कण में गायन
आया है दिन शुभ मनभावन।

राम नाम हैं अति सुखदाई
राम नाम है बहुत सुहावन।

राम नाम की ओढ़ चुनरिया
सखियाँ गातीं मंगलगायन।

चलो चलो सब राम नगरिया
राम नाम रस बरसे सावन।

अवध बिहारी अवध पधारे
किलकारी गूँजें मन आँगन।

मीरा सिंह “मीरा”
+२, महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव, जिला-बक्सर

Spread the love
Exit mobile version