Site icon पद्यपंकज

अवरोही क्रम का खेल- धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

Dharmendra Kumar Thakur

Dharmendra Kumar Thakur

ऊँची सीढ़ी से नीचे आओ,

बड़े से छोटे अंक सजाओ।

दस पर खड़े होकर मुस्काओ,

फिर धीरे-धीरे कदम बढ़ाओ।

नौ और आठ की सीढ़ी उतरो,

गिनती उल्टी मन में सुमिरो।

सात और छह पर रुको ज़रा तुम,

सेब खाकर खुश हो जाओ तुम।

पाँच और चार पर जब आ जाओ,

घटते क्रम का गीत सुनाओ।

तीन और दो की बारी आई,

हर सीढ़ी ने राह दिखाई।

आखिर में जब एक पर आओ,

अवरोही क्रम सबको समझाओ।

सबसे बड़ा जो पहले आए,

छोटा सबसे अंत में जाए।

ज्यादा से कम की ओर जो जाए,

वही अवरोही क्रम कहलाए।

खेल-खेल में पाठ यह सीखो,

कॉपी पर तुम सुंदर लिखो।

अभ्यास के पन्ने अब तुम खोलो,

सही क्रम में संख्या बोलो।

सात, छह, चार और तीन सजाओ,

हर सवाल को झट सुलझाओ।

आठ, सात, पाँच और चार की बारी,

गणित लगेगी सबको प्यारी।

अवरोही का ज्ञान बढ़ाओ,

कक्षा में तुम प्रथम आओ।

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर। प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version