क
शीर्षक :- जीवन पथ में सदा विजय हो ।
बाधाएँ अब हमें नही सताएँ,
विपदा भी अब हमें नही डराएँ ।
हार मिले न , सदा ही जय हो ,
जीवनपथ में सदा विजय हो ।
रोजगार के दिखें न लाले,
किस्मत के खुल जाए ताले ।
यश , वैभव , ऊर्जा अक्षय हो,
जीवनपथ में सदा विजय हो ।
लाभ – हानि से न घबराएँ,
मेहनत की ही रोटी खाएँ ।
जीवन में सुख का संचय हो,
जीवनपथ में सदा विजय हो ।
घर – आँगन में खुशियाँ आएँ,
समरसता के अब गीत सुनाएँ ।
जिनमें भरी प्रेम की लय हो ,
जीवन पथ में सदा विजय हो ।
आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार
0 Likes

