Site icon पद्यपंकज

बनारस-अवनीश कुमार

बनारस

बनारस है देश की शान
इसका बड़ा है मान-सम्मान

यहाँ का पान बड़ा मशहूर
न खाये बिना कोई जाए हजूर।

उत्तम शिक्षा यहाँ है मिलता
बी० एच० यू० इसका स्वागत करता

गंगा तट की बात निराली
यहाँ रहती हरदम हरियाली

गंगा आरती होता भव्य
जिसे देखने पहुँचते सब।

भाग्यवान यहाँ जनमते
यहाँ के जन कुछ कर दिखाते

तुलसी, कबीर, धनपत आदि पदवी पाई।
जिसकी है जगत में बड़ाई।

मीठी गुड़ सी यहाँ के बोल
यहाँ की संस्कृति है अनमोल

विश्वनाथ, काल भैरव, संकटमोचक हैं विराजते
यहाँ की सभ्यता है कुछ खास
जिसे देखने पर्यटक पधारते।

बनारस है देश की शान
इसका बड़ा है मान-सम्मान
बनारस है देश की शान
इसका बड़ा है मान-सम्मान।

अवनीश कुमार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरवा पूरब
पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण (मोतीहारी)

0 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version