Site icon पद्यपंकज

डायरिया से डर नही-नीतू रानी

Nitu Rani

Nitu Rani

डायरिया से डर नही, 

अब डायरिया से कोई जाएगा मर नही।

डायरिया का मतलब स्वच्छ और साफ,

कभी न आएगा डायरिया का बाप।

अगल- बगल की करो सफाई,

न खाना पड़ेगा तुझे दवाई।

डायरिया का लक्षण है दस्त और कय ,

इससे रहता है डायरिया का भय।

डायरिया से पीड़ित बच्चे को ORSघोल पिलाओ,

ज्यादा हो जाने पर डाॅक्टर से दिखाओ।

बच्चों को दो संतुलित आहार,

और सीखाओ अच्छा व्यवहार।

खाना, शौच से पहले धोओ हाथ,

तभी खाना दाल, सब्जी, भात।

हाथ धोने के हैं छ: तरीके,

आओ बच्चो हम सब सीखें।

डायरिया से डर नही,

ये बीमारी का कोई जड़ नही।

स्वच्छ साफ से डायरिया नही होता ,

स्वच्छ साफ देख डायरिया नही आता।

डायरिया से डर नही,

डायरिया से जाता अब कोई मर नही।

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका

स्कूल -म०वि० रहमत नगर

सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version