हिंदी देश की पहचान
हिंदी हमारी राजभाषा
भारत की यह शान है,
हिंदी से जगमग हम सब का
प्यारा हिन्दुस्तान है।
तुलसी, कबीर, नानक के जैसे
कविवर यहाँ महान है,
बिहारी, भूषण, दिनकर, निराला
की हिंदी से पहचान है।
बात करें जो राष्ट्रगान की
शब्द की अनुपम क्यारी है,
रविन्द्र नाथ टैगोर ने इसमें
भावना रख दी सारी है।
हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई
आपस में सब भाई है,
भारत की गरिमा हिंदी ने
जग पहचान बनाई है।
पूर्वजों की भाषा हिंदी
हम सबका संस्कार है,
इसलिए तो हिन्दुस्तान को
हिंदी से अति प्यार है।
घर, विद्यालय या हो कार्यालय
हिंदी को आगे बढ़ाना है,
हिंदी हिन्दुस्तान की शोभा
विश्व को यह बतलाना है।
रचनाकार –
© नरेश कुमार निराला
शिक्षक
आदर्श प्राथमिक विद्यालय केवला
अंचल- छातापुर, सुपौल
1 Likes
