Site icon पद्यपंकज

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग -कार्तिक कुमार

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”

योग से स्वस्थ बनेगा अपना हिंदुस्तान।
गोरौल की धरती से उठी यह मधुर पुकार,
योग अपनाओ मिलकर, जीवन होगा साकार।
वैशाली की पावन माटी देती हमको ज्ञान,
तन-मन स्वस्थ रहे सदा, यही योग का मान।
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का सुंदर यह संदेश,
योग से दूर होंगे रोग, खुशहाल बनेगा देश।
प्राणायाम की शक्ति से मन में आए प्रकाश,
योग साधना से मिलता जीवन में विश्वास।
बच्चे-बच्चे करें सुबह सूर्य नमस्कार,
स्वस्थ शरीर और मन से होगा उज्ज्वल संसार।
हरी-भरी हो धरा हमारी, निर्मल हो आकाश,
योग और पर्यावरण से बढ़े प्रकृति का विकास।
कार्तिक कुमार का सपना हर घर योग पहुँचाना,
स्वस्थ, सुखी और सुंदर भारत विश्व में चमकाना।
आओ मिलकर शपथ लें, योग को अपनाएँ,
स्वस्थ पृथ्वी, स्वस्थ मानव का दीप सदा जलाएँ।।
कार्तिक कुमार 7004 31812 1
राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक
सह सचिव जिला योग संघ वैशाली
मध्य विद्यालय कटरमाला गोरौल वैशाली

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version