पद्यपंकज Uncategorized वृक्षासन -कार्तिक कुमार

वृक्षासन -कार्तिक कुमार



वृक्षासन

एक पैर पर खड़े हो जाओ,
वृक्ष समान संतुलन पाओ।
दूसरा पैर जंघा पर रखकर,
हाथ जोड़ ध्यान लगाओ।
धीरे-धीरे श्वास चलाओ,
मन की चंचलता मिटाओ।
तन और मन का मेल कराकर,
आत्मविश्वास खूब बढ़ाओ।
संतुलन शक्ति बढ़ती इससे,
एकाग्रता भी बढ़ जाती।
पैरों की मांसपेशियाँ मजबूत,
शरीर में ऊर्जा भर जाती।
रीढ़ सदा सीधी रहती,
मस्तिष्क को शांति मिलती।
नियमित अभ्यास करने से,
जीवन में स्थिरता खिलती।
चक्कर आए या कमजोरी हो,
तो अभ्यास रोक देना।
संतुलन में कठिनाई हो तो,
दीवार का सहारा लेना।
वृक्षासन का नित्य अभ्यास,
स्वास्थ्य का सुंदर उपहार।
योग पथ पर बढ़ते जाओ,
जीवन होगा सुख अपार।
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेषांक
1 जून से 21 जून
राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक कार्तिक कुमार
थीम: “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

पदहस्तासन

सीधे खड़े होकर झुक जाओ,
हाथों को पैरों तक लाओ।
घुटनों को सीधा रखते हुए,
माथा घुटनों से मिलाओ।
धीरे-धीरे श्वास छोड़ो,
तन का सारा तनाव तोड़ो।
लचीलेपन का पाठ सिखाकर,
शरीर को स्वस्थ बनाओ।
पेट की चर्बी कम होती,
पाचन शक्ति बढ़ जाती।
रीढ़ की हड्डी लचीली होकर,
नई स्फूर्ति दे जाती।
रक्त प्रवाह सिर तक पहुँचे,
मस्तिष्क को बल मिलता।
थकान और आलस्य मिटकर,
मन प्रसन्नता से खिलता।
कमर दर्द अधिक हो जिनको,
सावधानी से करना है।
चक्कर आने की स्थिति में,
विशेषज्ञ से पूछना है।
पदहस्तासन योग का रत्न,
तन-मन को स्वस्थ बनाता।
नियमित अभ्यास करने वाला,
जीवन में खुशियाँ पाता।
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेषांक
1 जून से 21 जून
राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक कार्तिक कुमार
थीम: “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

अर्धचक्रासन

कमर पर दोनों हाथ लगाओ,
धीरे पीछे तन को झुकाओ।
छाती को आगे फैलाकर,
आकाश की ओर नज़र उठाओ।
गहरी श्वास भीतर भर लो,
शरीर में नव शक्ति भर लो।
पीछे झुकने का अभ्यास करके,
तन का जड़पन दूर कर लो।
रीढ़ लचीली और मजबूत,
कंधों को भी बल मिलता।
फेफड़ों का विस्तार बढ़े,
श्वसन बेहतर हो चलता।
थायरॉयड को लाभ पहुँचाता,
छाती को सुंदर बनाता।
नियमित अभ्यास करने वाला,
ऊर्जा का अनुभव पाता।
कमर में तीव्र दर्द हो यदि,
सावधानी से करना है।
गर्भवती महिलाओं को भी,
विशेषज्ञ से पूछना है।
अर्धचक्रासन सरल निराला,
स्वास्थ्य का सुंदर आधार।
योग दिवस का संदेश यही,
स्वस्थ रहे सारा संसार।
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेषांक
1 जून से 21 जून
राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक कार्तिक कुमार
थीम: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

त्रिकोणासन

दोनों पैरों में दूरी रखकर,
हाथों को फैलाओ।
एक ओर धीरे झुकते हुए,
पैरों को स्पर्श कर आओ।
दृष्टि ऊपर हाथ पर रखना,
श्वास को शांत बनाना।
तन के हर हिस्से में जाकर,
ऊर्जा का संचार कराना।
कमर का मोटापा घटता,
पाचन शक्ति बढ़ जाती।
रीढ़ और पैरों की मांसपेशियाँ,
मजबूत बहुत हो जाती।
संतुलन और लचीलापन,
दोनों का विकास कराता।
तनाव और थकान मिटाकर,
नया उत्साह जगाता।
चक्कर आने वाले व्यक्ति,
सावधानी अपनाएँ।
कमर में गंभीर चोट हो तो,
विशेषज्ञ की राय लें।
त्रिकोणासन योग का गहना,
जीवन को सुंदर बनाता।
नियमित अभ्यास करने वाला,
स्वस्थ और प्रसन्न कहलाता।
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेषांक
1 जून से 21 जून
राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक कार्तिक कुमार
थीम-स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply