Site icon पद्यपंकज

जागरूकता हम फैलाएंगे – मनु कुमारी

जागरूकता हम फैलायेंगे

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर,
किशोरी के सम्मान और सुरक्षा दिवस पर,
गाँव – गाँव हर गली – गली में ,
जागरुकता हम फैलायेंगे ।
कठिनाइयों के वो पांच दिन को,
किसी से नहीं छुपायेंगे ।

कहते हैं जिसे माहवारी,
ना समझो कोई इसे बिमारी ।
ईश्वर का दिया यह अद्भुत पहचान,
नारी को जो करे पूर्णता प्रदान।
बनना है उसे सृजन धर्मिनी ,
जो है सृष्टि का मूल आधार।
9 से 15 वर्ष के बीच में आती,
किशोरी के चेहरे पर कांति लाती।
दर्द बहुत संग लाती है,
ममता का एहसास कराती है।
इस अवधि में बेटियों को,
स्वास्थ्य, सुरक्षा, की बात बतायेंगे।
गाँव – गाँव और गली- गली में ,
जागरूकता हम फैलायेगें।

रजोधर्म है बड़ा पवित्र,
यह ममता का फैलाती है इत्र।
यह कोई अभिशाप नहीं ,
छुआछूत की बात नहीं।
शर्म हया से दबकर रहे वह,
ऐसा भी यह पाप नहीं।
गाँव समाज से मिलकर अब ये
मिथ्या भ्रांति हटायेंगे।
“मासिकधर्म” है , सामान्य प्रकिया,
जन- जन को बतलायेंगे ।
गांव – गांव और गली गली में,
जागरूकता हम फैलायेंगे।

स्वच्छ अंग हो, स्वच्छ वस्त्र हो,
इस क्रम में वह आराम करे।
गंदे कपडों से होते हैं संक्रमण,
सेनैटरी पैड का प्रयोग करे ।
खान- पान हो पौष्टिकारक,
हल्का सा व्यायाम करे ।
माँ को अपनी सखी बनाये,
खुलकर उनसे बात करे ।
खुश रहे हरवक्त किशोरी,
सकारात्मकता उनमें भरी रहे ।
“पीरियड्स” डे पर हम भी अपने,
मन की बात बतायेंगे।
गाँव- गाँव और गली- गली में ,
जागरूकता हम फैलायेंगे।

28 दिनों का मासिक चक्र है माहवारी,
पांच दिनों तक होती कठिनाई ।
सेनैटरी पैड और इस्तेमाल कपड़ों का,
सही ढंग से निस्तारण करे ।
किशोरावस्था का है ये शारीरिक बदलाव,
इसे सहज रूप में स्वीकार करे।
गंदगी से होता यौन संक्रमण,
स्वच्छता को अपनाया करें।
सामान्य से अधिक श्राव होने पर,
चिकित्सक को बतलाया करें
यह बात अपने विद्यालय में भी,
खुलकर उन्हें बतायेंगे।
गाँव- गाँव और गली- गली में ,
जागरूकता हम फैलायेंगे।

स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर, सुपौल

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version