सबसे पहले मैं सिखाती हूं संस्कार,
जब किन्ही से मिलो तो करो पहले सलाम या नमस्कार ।
जब आप अपनाएंगे यह मुख्य बात ,
तभी तो आपकी अच्छे दिन की होगी शुरुआत।
शिक्षा ही जीवन का मूल्यहै और आधार
अगर कोई बुराई हो तो आप करें उसमें सुधार। जिसके बारे में दे रही हूं अपनी विचार, सबसे पहले शिक्षा की बात करें तो हमेशा करो स्वीकार
शिक्षा के क्षेत्र को मैं करती हूं शिक्षा पदाoसे शुरुआत
,अब रखती हूं मैं अपने ही दिल की बात ।
यहां के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जी का है बड़ा सुंदर निराला व्यवहार,
क्योंकि यह शिक्षा को
क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए हमेशा रहते हैं तैयार।
जिससे हम सभी शिक्षक गण इनकी बातों को मन से करती हूं स्वीकार।
आगे रखती हूं विद्यालय की H M.के बारे में एक नई बात
,यह शिक्षक एवं बच्चों के लिए हमेशा लाते हैं एक नई सौगात।
यहां के शिक्षक हमेशा सभी को हौसला देते रहते हैं, तभी तो उनके पढ़ाए छात्र रोज एक नई उड़ान भरते हैं।
अब सुन मेरे विद्यालय के छात्रों की कहानी ,
कभी नहीं करते यह शैतानी या मनमानी।
इसी तरह से आगे बढ़ेगा शिक्षा एवं विद्यालय का परिवार ,
जहां 500 छात्रों को प्रतिदिन सिखाया जाता है अच्छा संस्कार ।
यहां ना हो आपसी तनाव एवं ना कोई विकार,
तभी तो आगे बढ़ेगा हमारा विद्यालय परिवार।
संघर्ष में कुछ लोगों की होती है परीक्षा,
जिसका फल हमें बाद में मिलेगा फिर करुंगी बाद में मैं इसकी समीक्षा।
अगर अच्छे शिक्षक बनकर लौटेंगे तभी सफल होगी मेरी दीक्षा ।
अब मैं अपनी बातों को खत्म करती हूं और देती हूं विराम,
मेरे दिल में कुछ भी नहीं है क्योंकि अब बात हो गई तमाम ।
नाम शमा इकबाल ।
पद -विद्यालय अध्यापक उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय हुसैनी चक प्रखंड बलिया जिला बेगूसराय बिहार पिन कोड 851211
मेरी सोच..शमा इकबाल

0 Likes
