Site icon पद्यपंकज

जीवन में शिक्षा का महत्व -मृत्युंजय कुमार

Mritunjay

जीवन में शिक्षा का महत्व..!

शिक्षा बिना जीवन लगता बेकार,
शिक्षा है हम सब का मूल अधिकार।

चाहे कोई हो मजदूर,किसान या आम इंसान,
शिक्षा बिना सबका जीवन विरान।

पढ़े-लिखे को हर जगह मिलता मान-सम्मान,
शिक्षा ही बनाता सबके जीवन को महान।

खेलकूद के साथ साथ पढ़ाई है जरूरी,
बिन पढ़ाई जीवन हो जाती है अधूरी।

आओ बच्चो चलो चले स्कूल,
शिक्षा पाकर घर जाओगे भूल।

गुरू से मिलता हमको ज्ञान,
वहीं बनाते जीवन मूल्यवान।

पढ़-लिखकर देश दुनियां में कुछ ऐसा काम करो,
माता-पिता का सारे जग में नाम करो।

शिक्षा का जीवन में होता एक अलग महत्व,
बिन शिक्षा जीवन में नही निभाता कोई अपनत्व।

प्यारे बच्चो प्यारे बच्चो! स्कूल रोज जरूर है जाना,
स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर ही है वापस घर आना।

मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:8409126156

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version