पद्यपंकज बाल कविता शिक्षा का महत्व – मृत्युंजय कुमार

शिक्षा का महत्व – मृत्युंजय कुमार



लेख सुनें तैयार

शिक्षा का महत्व

मम्मी-पापा ने स्कूल में नाम लिखवाया।
कंधे पर बस्ता टंगवाया।।

घर से चले स्कूल छोड़ने।
शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने।।

स्कूल में पढ़ाई करना है।
शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ना है।।

पढ़-लिखकर इतिहास लिखेंगे।
जग में अपना नाम करेंगे।।

शिक्षा पाकर बनेंगे महान।
होगा उनको मुझपर अभिमान।।

शिक्षा से ही जीवन का हर सपना होगा पूरा।
शिक्षा बिना जीवन लगता अधूरा।।

शिक्षा पाकर बनेंगे महान।
माता-पिता का होगा पूरा अरमान।।

शिक्षा से ही मिलता अच्छा संस्कार।
शिक्षा ही करता दूर जीवन का अंधकार।।

शिक्षा पाकर देश दुनियां में करेंगे काम।
करेंगे देश,दुनिया और जग मे नाम।

मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही, पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply