Site icon पद्यपंकज

विश्व क्षय रोग दिवस नीतू रानी

विषय -विश्व क्षयरोग दिवस।
शीर्षक -क्षयरोग को घर से भगाइंए।

क्षयरोग दिवस मनाइए,
क्षयरोग से लोगों को बचाइए।

स्कूल के बच्चे निकलो चार,
क्षयरोग का करो प्रचार।

गली -गली घर- घर में जाओ,
क्षयरोग के बारे में बतलाओ।

रहने बोलना साफ सुथरा,
पहनने बोलना साफ कपड़ा।

अगल- बगल की कहना रखने सफाई,
नही आएगी किटाणु, विषाणु की माई।

खाना ताजा खाने को कहना,
बासी ठंडा भोजन से दूर रहना।

क्षयरोग है मानो “टीवी” बीमारी,
इसमें खाना पड़ता है रोज दवाई।

माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकूलोसिस किटाणु से फैलता क्षयरोग बीमारी,
ये हवा में उड़ता न देता दिखाई।

छींकने खाँसने से यह बीमारी फैलता है,
शरीर के अंदर फेफड़े को जकड़े रहता है।

खाँसी, सर्दी वाले से मुंँह ढँक के करना बात,
न खाना उसके साथ रोटी और भात।

एक दूसरे से फैलता यह क्षयरोग की बीमारी,
इसको जड़ से उखाड़ने की करो तैयारी।

क्षयरोग दिवस सब कोई मनाइए,
अपने घर से क्षयरोग को भगाइए।

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका, स्वरचित क्षयरोग दिवस पर कविता।
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version