Site icon पद्यपंकज

दोहा छंद…रामकिशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

Ram Kishore Pathak

प्रयास- दोहा छंद गीत


मिलता जिससे हैं उन्हें, जीवन में आराम।
कर प्रयास हैं साधते, कर्मठ सारे काम।।

मिल जाते भगवान है, होता जहाँ प्रयास।
करने वाले ने किया, पूर्ण सभी निज आस।।
मन में आए भाव तो, जपते प्रभु का नाम।
कर प्रयास हैं साधते, कर्मठ सारे काम।।०१।।

कर प्रयास जो देखते, कर लेते सब सिद्ध।
संशय धारी को मगर, मन जाता है बिद्ध।।
मन में हो विश्वास तब, खुशियाँ मिले तमाम।
कर प्रयास हैं साधते, कर्मठ सारे काम।।०२।।

नहीं असंभव कुछ उन्हें, जो करते हैं कर्म।
है प्रयास करना सदा, सुंदर मानव धर्म।।
दृढ़ निश्चय से जीतते, जीवन का संग्राम।
कर प्रयास हैं साधते, कर्मठ सारे काम।।०३।।


गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version