Site icon पद्यपंकज

शिक्षा में नवाचार-रवि कुमार 

आओ हम सब मिल कर करें थोड़ा विचार, 

चलो शिक्षा में करते हैं कुछ नवाचार। 

समाज में बनाता ना किसी को लाचार , 

इसलिए शिक्षा को कतई ना समझो तुम बेकार ।

शिक्षा से ही सारा जगत है , 

बिन शिक्षा ना बना कोई भगत है ।

नवाचार से ही शिक्षा प्रगत है,

नवाचार ही करना, खुद में अब ये दृढ स्वगत है ।

नई – नई चीजों को तुम भी शिक्षा में लाओ न , बच्चें खुद से सिख सके, ऐसा दक्ष बनाओ न ।

नवाचार में नैतिकता बोध करा बच्चों से सम्मान पाओ न ,

राष्ट्रभक्ति कि बहती लहर रग – रग में है ये बतलाओ न ।

नई विचारों, तकनिकों को शिक्षा जगत के प्रयोग में लाना है, अधिगम अधिक प्रभावी बने इसे अब दिखाना है।

छात्र केंद्रित दृष्टिकोण हो सबका नवाचार से बताना है , समस्या समाधान विधि को अनुप्रयोग में लाना है।

आओ हम सब मिल कर करें थोड़ा विचार, 

चलो शिक्षा में करते हैं कुछ नवाचार। 

समाज में बनाता ना किसी को लाचार , 

इसलिए शिक्षा को कतई ना समझो तुम बेकार ।

शिक्षक – रवि कुमार 

विद्यालय – कन्या उo मo विo, मसाढ़

( उदवंतनगर, भोजपुर )

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version