Site icon पद्यपंकज

शिव स्तुति – गिरीन्द्र मोहन झा

Girindra Mohan Jha

Oplus_131072

शिव शिव हर हर जपो निरंतर ।

साम्ब सदाशिव शम्भो महेश्वर ।।

ॐ हर हर हर महादेव – 2

नीलकंठ विश्वनाथ उमावर ।

गिरिजापति के चरण शरण धर ।।

ॐ हर हर हर महादेव-2

गौरीपति का नित्य ध्यान कर ।

करे सुमंगल हर शिवशंकर ।।

ॐ हर हर हर महादेव -2

शिवशंकर का नित्य पूजन कर ।

महादेव का नित्य सुमिरण कर ।।

ॐ हर हर हर महादेव -2

तू रामेश्वर, रावणेश्वर वैद्यनाथ हो,

काशीनाथ तू, जगभर्ता विश्वनाथ हो,

जय कैलाशपति, जय अखिलेश्वर,

जय जगदीश्वर, जय जय परमेश्वर,

ॐ हर हर हर महादेव-2

रुरु, अगस्त्य, उपमन्यु, दधीचि का जो नाम उचारे,

होते प्रसन्न तुम हे शिवशंकर, देते उन्हें दुर्लभ वर,

ॐ हर हर हर महादेव-2

शक्तिपति तुम आशुतोष हो, तुम सदैव हो अभयंकर,

तुम करुणाकर, तुम विश्वम्भर, तुम कृपालु शिवशंकर,

ॐ हर हर हर महादेव-2

तुम बड़े वरदानी हो, प्रणतपाल अवढ़रदानी हो,

नमः शिवाय का जप करे जो, देते सुख-शांति का वर ।

ॐ हर हर हर महादेव -2

                      गिरीन्द्र मोहन झा

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version