स्वच्छता का दीप जलाएँ,
भारत को सुंदर बनाएँ।
गली-गली और गाँव-गाँव में,
स्वच्छता का अलख जगाएँ॥
न गंदगी हम फैलाएँगे,
न फैलाने देंगे।
स्वच्छ भारत के सपने को,
मिलकर सच कर देंगे॥
कूड़ा कूड़ेदान में डालें,
यही हमारा नारा हो।
स्वच्छ हवा और निर्मल जल से,
खुशहाल देश हमारा हो॥
नदी, तालाब और सड़कें,
रखें हमेशा साफ।
स्वच्छता से दूर भगाएँ,
बीमारियों का प्रकोप और ताप॥
विद्यालय हो या घर-आँगन,
स्वच्छ रखें हर द्वार।
स्वच्छ परिवेश बनाए रखना,
है हम सबका कर्तव्य अपार॥
महात्मा गांधी का सपना था,
स्वच्छ भारत का निर्माण।
उनके सपनों को पूरा करना,
है हम सबका अभियान॥
बच्चे, बूढ़े और नौजवान,
सब मिलकर हाथ बढ़ाएँ।
स्वच्छता को आदत बनाकर,
भारत का मान बढ़ाएँ॥
प्लास्टिक का उपयोग घटाएँ,
धरती माँ को बचाएँ।
पेड़ लगाकर, जल बचाकर,
प्रकृति को सुंदर बनाएँ॥
आओ मिलकर शपथ ये लें,
स्वच्छता अपनाएँगे।
अपने भारत माँ के आँचल को,
निर्मल और स्वच्छ बनाएँगे॥
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत,
यही हमारा मान।
स्वच्छता ही सेवा है,
यही देश की शान॥
पुनम कुमारी
उच्च माध्यमिक विद्यालय करजा
प्रखंड – शाहपुर
जिला – भोजपुर, बिहार
संदेश: “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारा संस्कार है। आइए, स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

