स्वतंत्रता के पावन,
अवसर हम सब,
उल्लास पूर्वक और
खुशी से मनाते हैं।
याद करेंगे बीरों को,
जिसने दी कुर्बानी है,
हम सब मिलकर,
झंड़ा फहराते हैं।
कभी मिटने न देंगे,
देश की आन व शान,
श्रद्धा और सम्मान से,
वचन निभाते हैं।
सबसे प्यारा अपना,
हिन्दुस्तान हमारा है,
देश पर मिटने की,
प्रण दोहराते हैं।
भवानंद सिंह
(शिक्षक)
मध्य विद्यालय मधुलता
रानीगंज, अररिया
0 Likes

