Site icon पद्यपंकज

तिरंगा-नीभा सिंह

Nibha

तिरंगा

तीन रंगों से रंगा तिरंगा,
कितना प्यारा अपना झंडा।

साहस और बलिदान के संग,

                     केसरिया है पहला रंग।

सच्चाई और शांति का देश,
दूजा रंग है सफेद।

जो देश के संपन्नता को दिखाता,
वह हरा रंग कहलाता।

इसके बीच है एक पहिया,
जो अशोक चक्र है भैया ।

अशोक चक्र गतिशीलता का प्रतीक,

इसमें होती 24 लकीर।

यह कहता है चलते जाना,
धर्म और सत्य का राह अपनाना।

जब हवा में लहराए तिरंगा,
मन पुलकित हो जाए सबका।

नीभा सिंह
फारबिसगंज अररिया

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version