आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

तिरंगा
तीन रंगों से रंगा तिरंगा,
कितना प्यारा अपना झंडा।
साहस और बलिदान के संग,
केसरिया है पहला रंग।
सच्चाई और शांति का देश,
दूजा रंग है सफेद।
जो देश के संपन्नता को दिखाता,
वह हरा रंग कहलाता।
इसके बीच है एक पहिया,
जो अशोक चक्र है भैया।
अशोक चक्र गतिशीलता का प्रतीक,
जिसमें होती 24 लकीर।🇮🇳
यह कहता है चलते जाना,🚶♀️
धर्म और सत्य का राह अपनाना।
आन, बान और शान,
हम सबका अभिमान तिरंगा।
हिंदुस्तान की सारे जहाँ में,
गौरव गाथा गाए तिरंगा।🇮🇳।
जब हवा में लहराए तिरंगा🇮🇳
मन पुलकित हो जाए सबका।😊😊😊

नीभा सिंह
फारबिसगंज, अररिया

