Site icon पद्यपंकज

अंतरिक्ष की सैर- रंजीत कुमार

Ranjeet Kushwaha

Teacher’s of Bihar द्वारा आगामी 23 अगस्त को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर बाल तुकबंदी

      अंतरिक्ष की सैर

आज यह बात जान लो मुनिया। अंतरिक्ष की है अपनी दुनिया।।

ऊपर देखो नीला गगन।
चमक रहे सूरज दन -दन।।

यह देता दिन में हमें उजियारा।
लेकिन यह भी है एक तारा।।

रात में चंदा मामा हंसते आते । संग में तारे भी टिमटिमाते।।

सौरमंडल में ग्रह है आठ।
इस बात की बांध लो गांठ ।।

बुध है सबसे छोटा प्यारा ।
सूरज के पास खड़ा बेचारा।।

शुक्र है सुंदर चमकदार।
पर है गर्मी से लाचार ।।

पृथ्वी पर बस जीवन है ।
क्योंकि इसमें ऑक्सीजन है ।।

लाल ग्रह मंगल चमकता।
लोहे के जंग से दमकता।।

बृहस्पति ग्रह है सबसे बड़ा ।
इसमें हाइड्रोजन,हीलियम भरा।।

शनि के छल्ले कितने सुंदर ।
ग्रह रहता हमेशा इसके अंदर।।

यूरेनस नीला ठंडा सा ।
घूमें टेढ़ा- मेंढ़ा अनोखा सा ।।

नेप्चून का है बहुत दूर ठिकाना ।
तूफानों का यहां है आना-जाना।।

आज यह बात जान लो मुनिया। अंतरिक्ष की है अपनी दुनिया

रणजीत कुमार
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय आर बी टोल धर्मपुर रहुआ रोसड़ा समस्तीपुर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version