Site icon पद्यपंकज

चाचा नेहरु -नीतू रानी

Nitu Rani

Nitu Rani

आज है 14 नवंबर का दिन
आज का दिन है बड़ा महान,
आज हीं जन्म लिए नेहरू जी
सदा रहेगा इनका नाम।

14 नवंबर 1889 ब्रिटिश भारत इलाहाबाद में इनका जन्म हुआ,
पूरा नाम था जवाहरलाल नेहरू
बच्चे वाला नाम चाचा नेहरु था।
इनके पिता मोतीलाल नेहरू
जो धनी बैरिस्टर कश्मीरी पंडित थे।
इनकी माता थी स्वरूपा रानी
जिन्होंने इनकी लालन पालन की,
इनके दादा गंगाधर नेहरु
दादी का नाम जीवरानी था।

पत्नी इनकी कमला नेहरू
बहन का नाम विजयालक्ष्मी और कृष्णा था,
इनकी एक हीं बेटी थी
जिसका नाम इंदिरा गांधी था।

आपने की थी बहुत पढ़ाई
और किये बड़े -बड़े पद पर काम,
कभी न किए आराम आपने
रात भर जग कर किये
देश के लिए काम।

आप थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री
आपकी बेटी इंदिरा जी हुई
इसी पद से महान,
जब तक सूरज -चाॅ॑द रहेगा
तब तक रहेगा आप दोनों का नाम।

आप थे बच्चों के प्यारे चाचा
और थे बच्चों के न्यारे चाचा,
बच्चे करते थे आप से बहुत प्यार
आप भी करते थे बच्चों को दुलार।
इसलिए हम सब भारत वासी मिलकर
आपके जन्म दिन पर करते हैं
जय- जयकार जय- जयकार।


नीतू रानी प्र०शि० बायसी
पूणि॔यां बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version