Site icon पद्यपंकज

जन्मदिन गीत – नीतू रानी

Nitu

नाना नाती का मना जन्मदिन,
बड़ी धूमधाम से।

जन्मदिन के दिन सत्संग भजन हुआ,
संतों का मिला आशीष
संतों के हाथ से
नाना नाती ———2।

जन्मदिन के दिन
बड़ा केक आया,
नाना नाती ने काटा केक
दोनों अपने हाथ से।
नाना नाती ———-2।

गीत संगीत
से पूरे घर गूँजा,
तालियों हुई बरसात
सबके हाथ से ।
नाना नाती ——2।

भोज भंडारा
खाया सभी ने,
खीर सब्जी का किया बड़ाई
सबने अपने मुख से।
नाना नाती ——-2।

इस जन्म दिन पर
नाना नाती को बधाई,
स्वस्थ रहे दोनों और रहे दीर्घायु
ऐसा दिया सबने आशीर्वाद
अपने मुँह से।
नाना नाती ——-2।

ऐसा शुभ दिन
हर साल में आए,
नाना नाती का मने जन्मदिन
बड़ी धूमधाम से।
नाना नाती ——–2।

नीतू रानी ने
ये गीत गाया,
गाकर के किया समाप्त
बड़े उदगार से।
नाना नाती ———-2।


नीतू रानी
स्कूल -म०वि०सुरीगाँव
प्रखंड -बायसी
जिला -पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version