Site icon पद्यपंकज

देश हमारा सबसे प्यारा-आशीष अम्बर

देश धर्म पर बलि – बलि जाओ।
एक साथ सब मिलकर गाओ।
प्यारा भारत देश हमारा।
सदा झंडा ऊंचा रहे हमारा।

देश को आजादी दिलाने के लिए।
जिन जिन जवानों ने जान गंवाई थी।
उनमें कोई न हिंदू , ना कोई मुस्लिम।
सिख था ना उनकी पहचान ईसाई थी।

अमन की इस धरती पर।
क्यों हो रही नफरत की आंधी।
आजादी के वर्षों बाद भी ।
पूछ रहे जिन्ना बड़ा या गांधी।

हिमालय इसकी माथे की भाल।
हिंद सागर इनको करे निहाल।
कन्याकुमारी चरण स्पर्श करे।
हम अपने देश पर गर्व करें।

भारत को आजाद करने का सपना।
जिन आंखों ने देखा था।
उन वीर सपूतों के आगे ।
अंग्रेजों ने अपना माथा टेका था।

हम सब मिलकर करें देश का गुणगान।
इसकी कीर्ति का चहुंओर करे बखान।
मातृभूमि की सेवा करने को।
तत्पर रहे , करे इनका सम्मान।
रचनाकार :- आशीष अम्बर
शिक्षक
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
केवटी , जिला – दरभंगा बिहार
Udise -10130201904.
Email – ashishambar971@gmail.com

0 Likes

ASHISH AMBAR

Spread the love
Exit mobile version