आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
देश हमारा सबसे प्यारा।
देश धर्म पर बलि- बलि जाओ।
एक साथ सब मिलकर गाओ।
प्यारा भारत देश हमारा।
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
देश को आजादी दिलाने के लिए।
जिन – जिन जवानों ने जान गवाईं थी।
उनमें कोई हिंदू न था न कोई मुस्लिम।
सिख था न उनकी पहचान ईसाई थी।
भारत को आजाद करने का ।
सपना जिन आंखों ने देखा था।
उन वीर सपूतों के आगे अंग्रेजों ने अपना माथा टेका था।
अमन की इस धरती पर।
क्यों हो रही नफरत की आंधी।
आजादी के वर्षों बाद भी।
पूछ रहे जिन्ना बड़ा या गांधी।
हिमालय इसकी माथे की भाल।
हिंद सागर इनको करे निहाल।
कन्या कुमारी चरणों को स्पर्श करे।
हम भी अपने देश पर गर्व करें।
आशीष अम्बर
जिला- दरभंगा
बिहार

