बाल लोरी
तू विधि का अमूलय निधि मेरे प्राणों से भी प्यारे ।
अब तू सो जा मेरे राज दुलारे।
कहो क्या मै गाउं किस किस से बताऊं।
चंदा मामा को बुलाऊं कि हाथी घोड़ा पर चढ़ाऊं।
चलो गोद ले तुम्हे लोरी सुना दें।
अब तो सो जा मेरे राजदुलारे ।।
आ तेरे माथे को मै सहला दूं।
तूही मेरा सब कुछ गले से लगा लूं।
या अच्छी कहानी नानी ने कहे थे ।
चल मूंद आँखें फिर वही सुना दूं।
प्यारे नौनिहाल मेरे पलकों की निंदिया भी हो जाए तुम्हारे।
वो सो जा मेरे राजदुलारे ।।
अभी तू तो छोटा हैं नन्हा सा बालक।
कल तू बनेगा अजेय कुल पालक।
तेरे माथे को चूमूं मगन हो मै झूमू ।
कल तू बनेगा जगत प्रतिपालक।
जिद न कर इतना कि मां को रुला दे।
सो जा मेरे प्यारे राजदुलारे।।
चल कल तुम्हे मै मेला घुमा दूं।
जो तू कहे हलवा,आइसक्रीम खिला दूं।
रात अंधियारी भई, निंदिया पुकारे।
वो मेरे प्यारे , सो जा रे मेरे राजदुलारे।।।
Rajkumari
