Site icon पद्यपंकज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगा- गिरींद्र मोहन झा

Girindra Mohan Jha

Oplus_131072

भारत का राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगा

भारत का राष्ट्रीय ध्वज महान तिरंगा है,
भारत की आन, बान और शान तिरंगा है,

इसकी अभिकल्पना सर्वप्रथम सन् 1921 में पिंगली वैंकेया ने की थी,
यह तिरंगा 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा स्वीकृत हुई थी,

तिरंगा में होते हैं तीन रंग-केसरिया, श्वेत औ’ हरा,
श्वेत रंग की पट्टी के बीच नीले रंग का है चक्र पड़ा,

कहता हूं कि इस अद्वितीय चक्र में चौबीस तीलियां होती है,
तिरंगा में सबकुछ है अर्थपूर्ण, कोई चीज यूं ही नहीं होती है,

केसरिया रंग की पट्टी देश की देश की शक्ति और साहस को दर्शाती है,
श्वेत रंग धर्म-चक्र संग शांति-सत्य का प्रतीक, हरा रंग देश के शुभ, विकास औ’ उर्वरता को दिखाती है,

तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई 3:2 के अनुपात में होती है,
इसकी इज्जत भारत के जन-जन के रुह औ’ गात में होती है,

स्वतंत्रता दिवस-गणतंत्र दिवस के दिन इसे आदर से फहराया जाता है,
भारत के सम्मान के इस महान प्रतीक को खुले नभ में लहराया जाता है।
……गिरीन्द्र मोहन झा

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version