शिक्षक दिवस।
शिक्षक हीं हमारे,
राष्ट्र के निर्माता हैं।
शिक्षक वो हैं जो,
ज्ञान की ज्योति देते हैं।
शिक्षक वो हैं जो,
सही ग़लत की पहचान कराते हैं।
शिक्षक वो हैं जो,
बुराईयों की रास्ते छोड़ अच्छाई की राह दिखाते हैं।
शिक्षक हीं हमारे,
ज्ञान की नींव को मजबूत बनाते हैं।
शिक्षक का पढ़ा हुआ शिष्य हीं,
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति आदि बनते हैं।
इसलिए हम सभी सदा,
शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।
उनके साथ सदा विनम्र,
भाव से पेश आना चाहिए।
आज शिक्षक दिवस पर डाॅ०सर्वपल्ली राधाकृष्णन को,
कोटि -कोटि प्रणाम ।
जबतक सूरज चांँद रहेगा
अमर रहेगा उनका नाम।
नीतू रानी (विशिष्ट शिक्षिका)
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।
0 Likes

