Site icon पद्यपंकज

हम शिक्षक हैं खुशबू कुमारी

हम शिक्षक हैं

ज्ञान का दीप जलाने वाले,

हर जीवन को महकाने वाले।

अंधियारे पथ पर खुद चलकर,

सच्ची राह दिखाने वाले।

हम शिक्षक हैं।।

अक्षर अक्षर जोड़-जोड़ कर,

सपनों को परवाज़ देते।

बच्चों की सोई प्रतिभा को,

एक नया आगाज देते।

हम शिक्षक हैं।।

विद्या का यह महादान,

हम सीना तान लुटाते हैं।

बच्चों का भविष्य गढ़ते,

हम गुरु का फर्ज निभाते हैं।

हम शिक्षक हैं।।

ना धन दौलत की चाह हमें,

ना मान सम्मान का लोभ।

राष्ट्र निर्माण है धर्म हमारा,

यही हमारा सच्चा बोध।

हम शिक्षक हैं।।

धैर्य हमारा गहना है,

विद्या का बहता झरना है।

गर्व से हम यह कहते हैं,

शिक्षक हैं, बस सिखाते रहना है।।

हम शिक्षक हैं।।

 

खुशबू कुमारी

मध्य विद्यालय गोला पंचायत जे पी कॉलोनी चंदवारा मुजफ्फरपुर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version